भूमिहार स्वयंवर परिवार की बैठक में जुटे समाज के लोग, डॉ. वैभव राय केवी डेंटल क्लिनिक के पांच वर्ष पूर्ण होने पर मिला आशीर्वाद

वाराणसी। भूमिहार स्वयंवर परिवार, वाराणसी की बैठक रविवार, 28 जून 2026 को संगठन के प्रभारी रत्नाकर राय के आवास पर आयोजित की गई। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों एवं सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर केवी डेंटल क्लिनिक के प्रोपराइटर डॉ. वैभव राय एवं डॉ. सोता राय के क्लिनिक के सफलतापूर्वक पांच वर्ष पूर्ण होने पर उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के उपलक्ष्य में केवी डेंटल क्लिनिक की ओर से स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने एक साथ सहभागिता करते हुए आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया। आयोजन के दौरान समाज के विकास, संगठन की मजबूती और पारस्परिक सहयोग को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ‘बबलू’, काशी वार्ता प्रेस के मालिक एवं संपादक सुशील सिंह, पूर्वांचल कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह ‘रानू’, बक्सर होटल के संचालक बुल्लू राय, रितेश राय ‘बंटी’, सुरेंद्र सिंह ‘मुन्ना भैया’, आशीष राय, जिला पंचायत इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह (सुलेमापुर), पूर्व सभासद शिव प्रकाश सिंह, आज अखबार चंदौली के संपादक गणपत राय, संतोष सिंह, रामबोध सिंह, भट्ठा संघ के महामंत्री शिव प्रकाश सिंह ‘मुन्ना भैया’, राय ट्रेवल्स के संचालक रत्नाकर राय, डॉ. वैभव राय, सेल टैक्स विभाग के सचिव अमित राय (महेवा), पवन राय (कोलकाता), आर.के. सिंह (बिहार), विजय बहादुर सिंह, राहुल सिंह (दूरदर्शन) सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और समाज की एकजुटता के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने डॉ. वैभव राय एवं डॉ. सोता राय को उनके सफल चिकित्सकीय सफर के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहने की अपेक्षा व्यक्त की।

वाराणसी ब्यूरो चीफ-अमर शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!