कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने किया नमन, याद किए उनके योगदान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को रोहनिया केशरीपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने की। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का नेतृत्व और प्रदेश के लिए किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। इस दौरान उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।

नेताओं ने गिनाईं कल्याण सिंह की उपलब्धियां

भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह के कार्यकाल में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले आज भी प्रदेश की राजनीति और प्रशासन के लिए मार्गदर्शक हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि बाबूजी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी राष्ट्रभक्ति, जनसेवा और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव सिंह गौतम, जिला मंत्री अश्वनी पांडेय, संदीप सिंह ‘मिंटू’, जिला महामंत्री महिला मोर्चा रेखा चौहान, खुशबू सिंह, अशोक सिंह, विनय सिंह ‘हिटलर’, उमाशंकर पटेल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, सुरेंद्र पटेल, जगदीश जायसवाल, वीरेंद्र पटेल, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह, कुलदीप पटेल, अजय पटेल, ओमप्रकाश पटेल, शिवधनी पटेल और नानक पटेल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सोनकर ने किया, जबकि समापन मंडल अध्यक्ष रोहनिया प्रदीप प्रजापति ने किया।

वाराणसी ब्यूरो चीफ-अमर शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!