सहारनपुर। नवरात्र और शाकुंभरी देवी मेले की ड्यूटी से गायब रहने वाले 16 पुलिसकर्मियों पर सहारनपुर पुलिस कप्तान एसएसपी आशीष तिवारी ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही और अनुशासनहीनता को गंभीर अपराध मानते हुए सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
निलंबित पुलिसकर्मियों की सूची
- निरीक्षक : संजय कुमार
- उपनिरीक्षक : रामेन्द्र सिंह
- महिला उपनिरीक्षक : मनबीरी सिंह
- मुख्य आरक्षी : प्रदीप कुमार, अरुण सोलंकी, भोपाल सिंह
- आरक्षी : रविन्द्र कुमार, रोबिन कुमार, मुनीश कुमार
- महिला मुख्य आरक्षी : निर्मला
- रिक्रूट आरक्षी : दीपक कुमार, धनंजय सरकार, अशोक कुमार, योगेन्द्र सिंह, हरिओंम सिंह, भोपाल सिंह
SSP का सख्त संदेश
एसएसपी आशीष तिवारी ने साफ कहा कि त्योहारों और मेलों पर ड्यूटी से गायब रहना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस बल को चेतावनी दी कि अनुशासन और जिम्मेदारी में लापरवाही करने वालों पर आगे भी कठोर कार्रवाई होगी।
त्योहारों पर सुरक्षा सर्वोपरि
नवरात्र और शाकुंभरी मेला क्षेत्र में हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भी अहम हो जाती है। ऐसे में ड्यूटी से गैरहाजिरी पर पुलिस प्रशासन की सख्ती का संदेश पूरे जनपद में साफ-साफ देखा जा रहा है।









