मुंबई। महानगर मुंबई के गोरेगांव पूर्व निवासी युवा समाजसेवी एवं पूर्व ग्राम प्रधान मंगेश कलेक्टर शर्मा के जन्मदिन पर उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुंबई के पूर्व महापौर एवं मलाड पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील प्रभु, गोरेगांव पूर्व के नगरसेवक अंकित प्रभु तथा शाखा प्रमुख अजीत भोगले सहित कई गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मंगेश शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंगेश शर्मा अपने सामाजिक कार्यों, जनसेवा और परोपकारी स्वभाव के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद से जुड़े मंगेश शर्मा पूर्व में ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता और जनहित के कार्यों की स्थानीय लोग सराहना करते हैं।
चर्चाओं के अनुसार मंगेश शर्मा आगामी विधानसभा चुनाव में भदोही से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्य उन्हें जनसमर्थन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जन्मदिन के अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मंगेश शर्मा ने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष अमर शर्मा उर्फ कप्तान ने भी मंगेश शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









