चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा को शामिल किए जाने पर सैयदराजा नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को लोगों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा भाजपा के कर्मठ, ईमानदार और संघर्षशील कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने संगठन के लिए लंबे समय तक मेहनत की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन पर भरोसा जताकर उन्हें राज्यमंत्री बनाकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है।
लोगों ने कहा कि आगामी चुनावों में भी हंसराज विश्वकर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और उनके मंत्री बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह, गनपत सिंह, पमपम राय (पूर्व सदस्य एफसीआई), संजय विश्वकर्मा, सूरज तिवारी, कांग्रेसी सिंह, विवेक पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।









