रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh और उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह को उनकी 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में डॉ. रमन सिंह और श्रीमती वीणा सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सुखद एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि दोनों का पारिवारिक जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली निरंतर बनी रहे।
गौरतलब है कि डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ की राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उनकी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से भी शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।









