चंदौली। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने अपने गुरु का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में शिष्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महंत विष्णु दास महाराज सहित कई शिष्य मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए जीवन में सद्मार्ग और आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद मांगा।
इस अवसर पर अनिल तिवारी, आतिथ्य नारायण सिंह, भोले सिंह, सचिन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
चंदौली के पत्रकार गणपत राय ने भी अपने परिवार और इष्ट मित्रों के साथ गुरु जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के महत्व को बताते हुए कहा कि गुरु जीवन में ज्ञान, संस्कार और सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। गुरु के आशीर्वाद से व्यक्ति अपने जीवन में सफलता और सकारात्मक दिशा प्राप्त करता है।









