वाराणसी। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए नई नियुक्ति की घोषणा की है। ट्रस्ट ने एसके कम्प्यूटर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक दशरथ पटेल को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
रोहनिया स्थित जिला कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान यह घोषणा की गई। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा, वाराणसी जिलाध्यक्ष अमर शर्मा (कप्तान) समेत राष्ट्रीय और प्रदेश कमेटी की सहमति से यह नियुक्ति की गई। इस मौके पर दशरथ पटेल को माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के साथ दशरथ पटेल महाराष्ट्र में संगठन को मजबूती देंगे और समाज सेवा के कार्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाएंगे। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही संगठन से जुड़े लोगों और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अखिलेश शर्मा, जिला महामंत्री श्रीमती सोनी शर्मा, जिला सचिव श्रीमती आशा देवी, सुभाष पटेल, ध्रुव शर्मा, शौर्य शर्मा, रीता पटेल, अविनाश पटेल, कौशल्या देवी, अंश शर्मा सहित कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ट्रस्ट द्वारा लगातार गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की जा रही है। पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन का उद्देश्य सेवा, समर्पण और सामाजिक सहयोग के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।









