भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव: अशोक चौरसिया बने काशी क्षेत्र के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक फेरबदल के तहत काशी क्षेत्र की कमान नए नेतृत्व को सौंपते हुए अशोक चौरसिया को भाजपा काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अशोक चौरसिया इससे पहले भाजपा काशी क्षेत्र में क्षेत्रीय महामंत्री के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष को बधाई देने वालों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भाजपा प्रोटोकॉल प्रभारी एवं भाजपा किसान मोर्चा (काशी क्षेत्र) के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पाण्डेय ने अशोक चौरसिया को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में काशी क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।

इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अशोक चौरसिया को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को नई गति मिलेगी।

वाराणसी ब्यूरो चीफ-अमर शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!