चार महीने से लापता युवक का नहीं मिला सुराग, परिजनों ने पुलिस से लगाई तलाश तेज करने की गुहार

वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के सरावां धवकलगंज निवासी विकास शर्मा (25 वर्ष) के लापता होने के कई महीने बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने पुलिस से युवक की तलाश तेज करने और मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

विकास शर्मा के मामा राजेंद्र प्रसाद शर्मा, निवासी ग्राम मटुका रामडीह, सेवापुरी, ने बताया कि विकास पिछले करीब चार वर्षों से उनके साथ रहकर सैलून की दुकान चलाता था और प्रतिदिन समय पर घर लौट आता था।

परिजनों के अनुसार 8 सितंबर 2025 को विकास घर नहीं लौटा। जब उसकी दुकान पर जाकर देखा गया तो दुकान बंद मिली और वह कहीं दिखाई नहीं दिया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि विकास का मोबाइल फोन पहले से खराब था, जिसके कारण उसकी लोकेशन का भी पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि विकास का मोबाइल नंबर 6389884905 है।

परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 11 सितंबर 2025 को कपसेठी थाने में लिखित तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

परिजनों का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद अब तक विकास शर्मा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में गंभीरता दिखाते हुए युवक की जल्द से जल्द तलाश कर उसे सकुशल बरामद करने की मांग की है।

वाराणसी ब्यूरो चीफ-अमर शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!