चंदौली। भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत करहल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं और बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया।
शिविर में एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. जमाल अहमद, डॉ. सुधा साहनी (बीएचएमएस) एवं डेंटल चिकित्सक डॉ. राहुल पाल ने अपनी सेवाएं दीं। कुल 148 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इसमें फूलवासी प्रजापति (70 वर्ष), चांदबली पाल (85 वर्ष), बसंती देवी (75 वर्ष), सीताराम यादव (80 वर्ष) सहित कई बुजुर्गों का भी इलाज किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत करहल में जुलूस निकाला गया, जो देवराड बाबू स्थल तक पहुंचा, जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर सभा आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान ज्ञान प्रसाद मौर्य, पशु चिकित्सक सुनील कुमार, कोच श्यामपाल पहलवान, बालचंद मास्टर, डॉ. केसी यादव, रामकेर यादव, श्रीराम साहनी, जितेंद्र सिंह, बिरजू, राकेश (बीडीसी), धर्मवीर सैनिक, बंधु (बीडीसी), संजय सिंह, बलविंदर मास्टर, चंद्रपाल पहलवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









