, ,

दीनदयाल नगर में छठ महापर्व पर शामिल हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्णानंद पांडेय

वाराणसी। दीनदयाल नगर में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्णानंद पांडेय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को विधि-विधान से संध्या अर्घ्य अर्पित किया। साथ ही भगवान सूर्यदेव और छठी मइया से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. पांडेय ने सभी माताओं-बहनों और क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने की प्रेरणा भी देता है। यह पर्व सिखाता है कि जिसका अस्त होता है, उसका उदय भी निश्चित है। जीवन में परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, निराश होने के बजाय धैर्य, विश्वास और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन, त्याग, तपस्या और सामाजिक समरसता का अनुपम संदेश देता है। इस पावन अवसर पर पूरा समाज जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर एक साथ सूर्यदेव की आराधना करता है। यही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता है।

अंत में उन्होंने छठी मइया से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

वाराणसी ब्यूरो चीफ-अमर शर्मा

Ruchi Chaubey Avatar

Written by

Follow us

error: Content is protected !!