, ,

नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम: विधायक त्रिभुवन राम

वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के चौबेपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित ‘नशामुक्त भारत’ कार्यक्रम में विधायक त्रिभुवन राम शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं का नशे से दूर रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि इससे वे अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रेम शंकर तिवारी, यूथ आइकन शिवम चतुर्वेदी, डीके सिंह, हीरू सिंह, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहन बाबू, जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा अजय गुप्ता अकेला, मंडल महामंत्री मुक्ति मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष श्वेतांक तिवारी और सोनू कन्नौजिया सहित कई लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में बच्चे और युवाओं ने भी भागीदारी की।

कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। साथ ही स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया गया।

रिपोर्ट – विवेक राय वाराणसी (वरुणा पार)

Ruchi Chaubey Avatar

Written by

Latest headlines

  1. छठ पर्व पर चंदौली में 16 नवंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित, सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय रहेंगे बंद
  2. 8.14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में तीन गिरफ्तार, ‘न्यू लूडो परिवार’ समूह से नौ राज्यों के लोगों को बनाते थे निशाना
  3. गेहूं की उन्नत किस्मों के नाम बदलकर बिक्री का आरोप, कृषि शोधकर्ता ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
  4. काशी का भव्य प्रवेश द्वार तैयार, 416.88 करोड़ से मोहनसराय-कैंट मार्ग बना मॉडल रोड
  5. नक्सली हमले में गंवाया पैर, फिर भी नहीं मानी हार; सीआरपीएफ जवान तोमन कुमार ने पैरा तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक
  6. चीन के AG600 कुनलुंग विमान ने दो सेकंड में गिराया 12 टन पानी, जमीन और पानी दोनों से भर सकता है उड़ान

Follow us

error: Content is protected !!