,

छठ पर्व पर चंदौली में 16 नवंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित, सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय रहेंगे बंद

चंदौली। छठ पर्व के अवसर पर जनपद के सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में 16 नवंबर सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 13 नवंबर को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत जिले के सभी संबंधित विद्यालय उक्त तिथि को बंद रहेंगे।

जारी आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी चंदौली ने वर्ष 2026 की अवकाश तालिका में छठ पर्व के अवसर पर 16 नवंबर को अवकाश घोषित किया है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से जारी अवकाश तालिका के प्रावधानों के तहत जिलाधिकारी को अतिरिक्त अवकाश घोषित करने का अधिकार प्राप्त है।

इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने जनपद के समस्त परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में सोमवार, 16 नवंबर को छठ पर्व के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि को जिले के सभी संबंधित विद्यालय बंद रहेंगे।

ब्यूरो प्रमुख- चंदौली

Ruchi Chaubey Avatar

Written by

Follow us

error: Content is protected !!