,

सात साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर भारत ने जीती वनडे सीरीज, पांचवें मैच में 22 रन से दी शिकस्त

माउंट माउंगानुई। भारतीय क्रिकेट टीम ने सात साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीतकर एक बार फिर इतिहास दोहराया है। पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। इससे पहले भारतीय टीम ने वर्ष 2019 में न्यूजीलैंड को उसी की धरती पर 4-1 से वनडे सीरीज में शिकस्त दी थी।

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 42.1 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से अक्षर पटेल और ईशान किशन ने सर्वाधिक 46-46 रन की पारियां खेलीं। दोनों बल्लेबाजों के योगदान से भारतीय टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 48.1 ओवर में 187 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत ने मुकाबला 22 रन से जीतकर वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया।

भारत की जीत में तेज गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज और आकिब नबी ने दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। यश ठाकुर को एक विकेट मिला। भारतीय तेज गेंदबाजों ने मिलकर न्यूजीलैंड के सात विकेट हासिल किए और टीम की जीत की राह आसान की।

ब्यूरो प्रमुख- माउंट माउंगानुई

Ruchi Chaubey Avatar

Written by

Follow us

error: Content is protected !!