चंदौली। जिले के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में शैलेश कुमार को चंदौली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के मुताबिक, शैलेश कुमार फिलहाल जिलाधिकारी भदोही के पद पर तैनात हैं। इसके साथ ही उनके पास भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व भी है। शासन ने उन्हें अब चंदौली जिले की कमान सौंपने का निर्णय लिया है।
वहीं, चंदौली में जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत चन्द्र मोहन गर्ग का स्थानांतरण करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के पद पर नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल के साथ जिले को नया प्रशासनिक प्रमुख मिलेगा और दोनों अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं।












