वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर केसरीपुर में वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्रद्धा, भक्ति और पारिवारिक उत्साह के साथ विशेष धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर अमर शर्मा, सोनी शर्मा, ध्रुव शर्मा और शौर्य शर्मा द्वारा भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन कराया गया, साथ ही भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की गई।
धार्मिक अनुष्ठान के बाद केक काटकर शादी की सालगिरह को धूमधाम से मनाया गया। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण, पारिवारिक उल्लास और शुभकामनाओं से गूंज उठा।
इस अवसर पर आशा शर्मा, निर्जला शर्मा, पूजा शर्मा, अखिलेश शर्मा, अंकित शर्मा, उदय शर्मा, अभय पांडेय, कमला प्रसाद शर्मा, आराधना शर्मा, चिंता पटेल, कौशल्या पटेल, लक्ष्मी मिश्रा, आनंद शर्मा, आशीष शर्मा सहित अनेक परिजन, शुभचिंतक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अमर शर्मा ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार पर आप सभी का आशीर्वाद इसी प्रकार बना रहे, यही उनकी कामना है।
धार्मिक आस्था, पारिवारिक एकता और सामाजिक सौहार्द के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया।













