वाराणसी। उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी रविवार को काशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और मां अन्नपूर्णा मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने देश और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
काशी पहुंचने पर अनंत अंबानी सबसे पहले मां अन्नपूर्णा के दरबार में पहुंचे। यहां मंदिर के अर्चकों और 21 वैदिक ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन और मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में विधिवत पूजन-अर्चन कर मां का आशीर्वाद लिया।
इसके बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।












