,

सीएम योगी के पत्र में व्यापारी नेता राकेश शर्मा के सामाजिक कार्यों की सराहना

चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सैदराजा के व्यापारी नेता राकेश शर्मा को भेजा गया पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। अखिल भारतीय व्यापार मंडल (बंसल गुट) के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा को संबोधित इस पत्र में मुख्यमंत्री ने उनके सामाजिक योगदान और जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की है। राकेश शर्मा वार्ड नंबर-4, दीनदयाल नगर, सैदराजा के निवासी हैं।

मुख्यमंत्री ने पत्र की शुरुआत राकेश शर्मा और उनके परिवार के कुशलक्षेम की कामना के साथ की है। उन्होंने लिखा है कि लोकतांत्रिक समाज की असली ताकत ऐसे नागरिकों से बढ़ती है, जो बिना किसी स्वार्थ के जनहित में काम करते हैं। उनके मुताबिक, सामाजिक कार्यकर्ता आम लोगों और सरकार के बीच एक अहम कड़ी होते हैं।

पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि समाज के बीच रहकर लोगों की समस्याओं को समझना और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयास जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ समाज को अधिक संवेदनशील और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। उन्होंने राकेश शर्मा के परिश्रम, संवेदनशीलता और सामाजिक समर्पण की सराहना की है।

पत्र में मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी उल्लेख किया है। उन्होंने कहा है कि अब प्रदेश में हर नागरिक निर्भय होकर अपनी बात रख सकता है। इसके साथ ही गरीबों, वंचितों, बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का जिक्र किया है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में विश्वास जताया है कि सामूहिक प्रयासों से ऐसा उत्तर प्रदेश बनाया जा सकता है, जहां प्रत्येक नागरिक को सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। पत्र सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इसकी चर्चा हो रही है।

ब्यूरो प्रमुख- चंदौली

Ruchi Chaubey Avatar

Written by

Follow us

error: Content is protected !!