, ,

तिलक लगाकर बाइक सवारों को दिलाया हेलमेट पहनने का संकल्प, जरूरतमंदों को बांटे मुफ्त हेलमेट

वाराणसी। यातायात माह के तहत बुधवार को सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस ने मैदागिन चौराहे पर जागरूकता अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह और संस्था के सदस्यों ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को रोककर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वाहन चालकों के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें हमेशा हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही जरूरतमंद बाइक सवारों को निःशुल्क हेलमेट भी वितरित किए गए।

अभियान के दौरान कोतवाली प्रभारी दयाशंकर सिंह ने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का जरिया नहीं, बल्कि सड़क पर जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन है। दुर्घटना के समय सिर में गंभीर चोट लगने से कई बार जान चली जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घर से निकलते समय हेलमेट जरूर पहनें, क्योंकि उनके सुरक्षित लौटने का इंतजार परिवार के सदस्य करते हैं। छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार को परेशानी में डाल सकती है।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेश सोनी, कोषाध्यक्ष नंदकुमार टोपी वाले, ललित गुजराती, बीडी टकसाली समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

वाराणसी ब्यूरो चीफ-अमर शर्मा

Ruchi Chaubey Avatar

Written by

Follow us

error: Content is protected !!