वाराणसी। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की वार्षिक सामान्य निकाय (AGM) बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैंक के लगातार लाभ में आने पर अतिथियों और सदस्यों ने खुशी जताई और सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों को सराहा।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि सहकारिता आज देश के विकास का मजबूत आधार बन चुकी है। उन्होंने बताया कि अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा मिली है और गांव-गांव तक समितियों के माध्यम से किसानों व बुनकरों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने लोगों से सहकारिता से जुड़कर समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिला सहकारी बैंक किसानों को ऋण और उर्वरक उपलब्ध कराकर क्षेत्रीय विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सहकारिता क्षेत्र में योगदान देने वाले बाबू लक्ष्मी प्रसाद राय के कार्यों की सराहना की।
बैठक में जानकारी दी गई कि जिला सहकारी बैंक तीन जनपदों में अपनी सेवाएं दे रहा है और बड़ी संख्या में लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। बैंक लगातार दो वर्षों से लाभ में है और अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार कर रहा है।
बैठक की अध्यक्षता बैंक की अध्यक्ष सुमन अजय राय ने की। उन्होंने बताया कि सभी शाखाओं का कंप्यूटरीकरण पूरा कर लिया गया है और इस वर्ष समितियों की ऋण सीमा भी बढ़ाई गई है। बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
इस अवसर पर एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विनीत सिंह, कृभको निदेशक अजय कुमार राय, पीसीएफ अध्यक्ष बाल्मीकि तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रभात पटेल, कुंवर वीरेंद्र सिंह, आरपी कुशवाहा, अरविंद सिंह, भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार राय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और अतिथि उपस्थित रहे।
बैठक में सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने तथा किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।













