आगरा। केंद्रीय रक्षामंत्री Rajnath Singh रविवार को आगरा दौरे पर हैं। इस दौरान वह शमशाबाद में स्थापित महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के तहत रक्षामंत्री 15 फीट ऊंची और 12 फीट चौड़ी महाराणा प्रताप की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह ‘किसान, जवान, महिला स्वाभिमान रैली’ को संबोधित करेंगे।
आयोजकों के अनुसार रैली में 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है तथा आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रैली के दौरान किसानों, महिलाओं के सशक्तिकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर रक्षामंत्री के संबोधन की संभावना है। उनके दौरे को क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।









