रायगढ़। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायगढ़ द्वारा 15 जुलाई (बुधवार) को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र परिसर में आयोजित होगा। मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। होटल श्री सांई श्रद्धा (रेलवे स्टेशन के पास, रायगढ़) द्वारा रिसेप्शनिस्ट, कैशियर, रूम सर्विस, हाउसकीपिंग और सुपरवाइजर के पदों पर चयन किया जाएगा।
वहीं परिश्रम रिसोर्स प्रा. लि., गुरुग्राम द्वारा मीटर इंस्टॉलर और पीकर मेकर पदों के लिए भर्ती होगी। इसके अलावा फर्स्ट फ्लाई कॉर्पोरेट मैनेजमेंट सर्विस, संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में अप्रेंटिस ट्रेनी पदों के लिए भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा।
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र तथा बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने की सलाह दी गई है। रिक्तियों और अन्य जानकारी जिला रोजगार कार्यालय एवं ई-रोजगार पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।









