बड़ागांव में पावर हाउस के सामने खेत में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के सातोमहुआ स्थित पावर हाउस के सामने खाली पड़े खेत में मंगलवार को अचानक आग लग गई। खेत में उगी सूखी सरपत में आग फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। पावर हाउस के नजदीक आग लगने के कारण एहतियातन कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति भी बंद कर दी गई, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि आग केवल खेत में खड़ी सरपत तक ही सीमित रही और आसपास के क्षेत्रों या बिजली उपकेंद्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल किसी जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर नियंत्रण पाने के लिए फायर ब्रिगेड और प्रशासन की तत्परता की सराहना की।

वाराणसी ब्यूरो चीफ-अमर शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!