चंदौली। सैयदराजा स्थित आदर्श नगर पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में तीन नामित सभासदों—अरुण कुमार मौर्य, रमेश राय और अमित कुमार—को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा द्वारा दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक सुशील सिंह ने नव-नामित सभासदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार के नेतृत्व में नगर सहित पूरे क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जनप्रतिनिधियों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।
समारोह के दौरान महिला आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन आभा जायसवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी सभासदों को शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, सकलडीहा प्रमुख अवधेश सिंह, बरहनी प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन अरविंद कुमार, वीरेन्द्र जायसवाल, विशाल मद्देशिया उर्फ टूभु, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल उर्फ बाबू, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, सुशील कुमार शर्मा, विपिन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









