चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष Sandeep Bansal को स्वदेशी व्यापारी संघ का राष्ट्रीय सह संयोजक बनाए जाने पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
इस अवसर पर व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों और व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि संदीप बंसल के नेतृत्व में संगठन का और अधिक विस्तार होगा तथा अधिक से अधिक व्यापारी संगठन से जुड़ेंगे।
बधाई देने वालों में जिला महामंत्री अनिरुद्ध जायसवाल, जिला प्रभारी मंत्री घनश्याम शर्मा, मुगलसराय नगर अध्यक्ष जगन अग्रवाल सहित कार्यालय मुगलसराय के सभी पदाधिकारी एवं व्यापारी बंधु शामिल रहे।
व्यापारियों ने कहा कि नए दायित्व के साथ संदीप बंसल व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे और संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।









