लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राजभवन में होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार योगी सरकार के मंत्रिमंडल में करीब 8 नए नेताओं को शामिल किया जा सकता है, जबकि दो मौजूदा राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर बड़ा दायित्व सौंपे जाने की तैयारी है।
सूत्रों के मुताबिक रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट से विधायक और पूर्व समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके Manoj Kumar Pandey अब योगी सरकार में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसे भाजपा की बड़ी राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Bhupendra Singh Chaudhary को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चा है। वह योगी सरकार के पहले कार्यकाल में पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं।
कन्नौज की तिर्वा विधानसभा से भाजपा विधायक Kailash Singh Rajput का नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है।
वाराणसी से भाजपा जिलाध्यक्ष और एमएलसी Hansraj Vishwakarma को भी मंत्री पद मिलने की संभावना जताई जा रही है।
अलीगढ़ की खैर विधानसभा से भाजपा विधायक Surendra Diler को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है।
फतेहपुर की खागा विधानसभा से भाजपा विधायक Krishna Paswan को भी मंत्री पद मिल सकता है।
इसके अलावा मेरठ दक्षिण से विधायक और वर्तमान राज्य मंत्री Somendra Tomar का कद बढ़ाए जाने की तैयारी बताई जा रही है। वह अभी ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग से जुड़े हुए हैं।
कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा से विधायक और राज्य मंत्री Ajit Pal को भी प्रमोशन मिलने की संभावना है। वर्तमान में वह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में राज्य मंत्री हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मंत्रिमंडल विस्तार आगामी चुनावों और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। अब सभी की निगाहें राजभवन में होने वाले संभावित शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं।













