,

चंदौली में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

चंदौली। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा थानों में रिक्त पदों पर तैनाती के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने रविवार, 29 नवंबर 2026 को पुलिस विभाग में व्यापक बदलाव किया। जारी आदेश के तहत 14 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए कई पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ को थानों का प्रभारी बनाया गया है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन भेजा गया है।

आदेश के मुताबिक निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को सैयदराजा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। विनीत राय को मुगलसराय, धर्मेंद्र कुमार पांडेय को अलीनगर और रविंद्र भूषण मौर्य को चकिया का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसी क्रम में राम सज्जन नागर को धानापुर और विजय प्रताप सिंह को धीना थाने की कमान सौंपी गई है।

वहीं, धीना के प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। बाबुरी थाने के प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे को पुलिस कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उपनिरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा को बाबुरी थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा अर्जुन सिंह को मुगलसराय से स्थानांतरित कर बलुआ थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भूपेंद्र कुमार निषाद को सकलडीहा से इलिया थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस लाइन से विजय प्रताप सिंह को सकलडीहा थाने की कमान दी गई है। नरसिंह ओझा को कैदवां थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला उपनिरीक्षक रीता देवी का भी कार्यक्षेत्र बदला गया है। उन्हें कैदवां थाने से स्थानांतरित कर महिला थाने में तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तैनाती के अनुसार तत्काल कार्यभार ग्रहण करने तथा आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल के बाद जिले के कई थानों में नई टीम के साथ कामकाज शुरू होगा।

ब्यूरो प्रमुख- चंदौली

Ruchi Chaubey Avatar

Written by

Follow us

error: Content is protected !!