,

छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने 11 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर देश के अन्य राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त भी मौजूद रहे और उन्होंने राष्ट्रपति से सौजन्य भेंट की।

मुलाकात के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने राष्ट्रपति कार्यालय को एक बुकलेट की प्रति भेंट की। इसमें छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले वर्ष संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान सामने आई चुनौतियों और उनके सफल संचालन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई गई रणनीति का विवरण दिया गया है।

बुकलेट के माध्यम से बस्तर संभाग में स्थानीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग की ओर से किए गए प्रयासों और अपनाई गई व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की गई।

ब्यूरो प्रमुख- रायपुर

Ruchi Chaubey Avatar

Written by

Latest headlines

  1. छठ पर्व पर चंदौली में 16 नवंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित, सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय रहेंगे बंद
  2. 8.14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में तीन गिरफ्तार, ‘न्यू लूडो परिवार’ समूह से नौ राज्यों के लोगों को बनाते थे निशाना
  3. गेहूं की उन्नत किस्मों के नाम बदलकर बिक्री का आरोप, कृषि शोधकर्ता ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
  4. काशी का भव्य प्रवेश द्वार तैयार, 416.88 करोड़ से मोहनसराय-कैंट मार्ग बना मॉडल रोड
  5. नक्सली हमले में गंवाया पैर, फिर भी नहीं मानी हार; सीआरपीएफ जवान तोमन कुमार ने पैरा तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक
  6. चीन के AG600 कुनलुंग विमान ने दो सेकंड में गिराया 12 टन पानी, जमीन और पानी दोनों से भर सकता है उड़ान

Follow us

error: Content is protected !!